फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Order to suspend the pharmacist posted in Karhara

करहरा में तैनात फार्मासिस्ट को निलंबित करने के आदेश

Wed, 22 Dec 2021 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Order to suspend the pharmacist posted in Karhara
करहरा में तैनात फार्मासिस्ट को निलंबित करने के आदेश
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ ने सिरसागंज के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहरा पर तैनात फार्मासिस्ट को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सक की उपस्थिति की जांच करने के बाद ही दिसंबर माह का वेतन देने एवं एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए।

सीडीओ ने बुधवार को नवीन पीएचसी करहरा के निरीक्षण के दौरान पाया कि यहां तैनात डा. राहुल के द्वारा दिसंबर की कई तारीख को ओपीडी नहीं की। 18 दिसंबर को ओपीडी में देखे गए मरीजों एवं दवा के नाम अंकित मिले। फार्मासिस्ट अभय कुमार चंदेल द्वारा वाह्य रोगी को पंजिका में अंकन के अनुसार प्रतिदिन दवा दिए जाने की बात सामने आई। फार्मासिस्ट ने बताया कि 36 प्रकार की दवाएं हैं। बाद में प्रस्तुत की गई पंजिका में 2017 तक का स्टॉक लिखा था। सीडीओ ने सीएमओ को फार्मासिस्ट को निलंबित किए जाने के आदेश दिए। डॉ. राहुल को अरांव बुलाए जाने पर एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed