फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Order to open Anganwadi center...

आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के आदेश...

Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Order to open Anganwadi center...
फिरोजाबाद। कोविड-19 की लहर कम होने के साथ शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूलों के बाद आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के साथ बच्चे इनमें पढ़ने के लिए जाना शुरू कर देंगे। पुष्टाहार का वितरण केंद्रों पर प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते पिछले दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के शासन ने आदेश जारी कर दिए थे। इसके कारण जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो गए थे। स्कूल-कॉलेज खुलने के साथ ही शासन ने जिले में संचालित ढाई हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के आदेश जारी किए हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के साथ ही बच्चों को पुष्टाहार का वितरण अब केंद्रों पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के साथ बच्चों को पढ़ाने के साथ उनकी मॉनीटरिंग किए जाने का काम प्रारंभ कर दें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed