फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Order of cutting the salaries of 326 absent workers

अनुपस्थित 326 कर्मियों के वेतन काटने के आदेश

Thu, 18 Aug 2016 12:31 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 18 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Order of cutting the salaries of 326 absent workers
अनुपस्थित 326 कर्मियों के वेतन काटने के आदेश - फोटो : Amar Ujala
डीएम ने शहर तो आयुक्त ने मुख्यालय किया चेक
विज्ञापन

जिला अस्पताल, स्कूल एवं शहर की सफाई व्यवस्था परखी
डीएम राजेश प्रकाश बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था, अस्पताल तथा स्कूलों को चेक किया। वहीं नगर आयुक्त ने मुख्यालय के कार्यालयों को चेक किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले कर्मियों का वेतन काटने की संस्तुति की। डीएम ने साफ कहा कि हर अधिकारी कर्मचारी समय से पहले उपस्थित होना सुनिश्चित करें। एमडीएम की खराब ही गुणवत्ता पर एनजीओ को तलब किया।
 डीएम राजेश प्रकाश और उनके निर्देश के बाद दो दर्जन अफसरों ने जिले भर में 183 सरकारी कार्यालयों और स्कूलों आदि का निरीक्षण किया। इसमें एडीएम उदय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सभी एसडीएम, डीडीओ आरके राम, डीडी कृषि प्रसार डीपी सिंंह ने अस्पताल, प्राथमिक स्कूल, पूर्व माध्यमिक स्कूल, विकास भवन, ब्लाक, तहसीलों एवं नगर पालिका तथा नगर पंचायतों एवं नगर निगम कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 1307 अधिकारी व कर्मचारी ही उपस्थित मिले। 326 गैर हाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम बुधवार सुबह साढ़े सात बजे सफाई व्यवस्था का हाल जानने निकले। नगर निगम का निरीक्षण के साथ स्टेशन रोड, कोटला पजाबा, कटरा, नई बस्ती की गलियों का पैदल भ्रमण करके सफाई व्यवस्था देखी। झाड़ू लगने के पश्चात कूड़े के ढेर देख डीएम ने यहां प्लास्टिक के डस्टबिन रखवाने के आदेश दिए। पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, पूर्व सभासद नवी अफगानी से सफाई की जानकारी ली। नालियों में सीवर डालने से रोकने के आदेश वहां मौजूद स्वच्छता निरीक्षक को दिए। सफाई कर्मी ज्ञानदास, राजेश व श्रीमती अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्ष के बाहर लिखें किस रोग का होता है इलाज
 जिला अस्पताल के वार्ड दो का निरीक्षण करने के साथ मरीजों से बात की। सीएमएस डा. अजय शुक्ला ने पैथालाजी के नमूने लेने का समय 12 बजे करने की जानकारी दी। डीएम ने आदेश दिया कि चिकित्सकों के कक्षों के बाहर किस रोग का उपचार होता है उसे अंकित कराएं, ताकि ग्रामीण समझ सकें। ट्रामा सेंटर में भर्ती सर्प काटने से घायल नीलम नगला हरी सिंह खैरगढ़ के स्वास्थ्य की जानकारी डीएम ने ली। डीएम को निरीक्षण में जितेंद्र, हेमंत कुमार अनुपस्थित मिले। इन पांच कर्मियों के वेतन काटने के डीएम ने आदेश दिए। नगर क्षेत्र फीरोजाबाद में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूल रेहना का निरीक्षण किया। 280 में से मात्र 45 बच्चों के उपस्थित मिलने पर शिक्षकों को सुधार की हिदायत दी।

नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने सुबह आठ बजे सुहागनगर सेक्टर तीन में स्थित प्राथमिक स्कूल बालक बंद मिला। आर्यनगर कन्या में स्मिता गुप्ता, नीलम बिजलानी शिक्षिका गायब थीं। 28 में से मात्र चार बच्चे मौजूद मिलेे। आर्य नगर बालक में 19 में से कोई छात्र ही नहीं पहुंचा। नगला बरी डी टाइप हेल्थ सेंटर में स्वीपर शिवा, वार्ड आया रेखा, चिकित्सक डा. राखी पारेख व ज्योति गुप्ता अनुपस्थित मिलीं। मुख्यालय स्थित वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में सतेंद्रपाल भदौरिया अनुपस्थित थे। आबकारी, मनोरंजन कर एवं निर्वाचन कार्यालय बंद मिले। भूलेख में निशा शर्मा, नजारत में सुमन देवी, चकबंदी में लिपिक अवनीश कुमार, जिलापूर्ति कार्यालय में रफत आलम, आशुतोष, शिवन मिश्रा, खाद्य एवं औषधि विभाग में अंकुश शर्मा अनुपस्थित मिले। डीएम ने इन सभी का वेतन काटने की संस्तुति की है।

एसडीएम ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने बुधवार को नौ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों, नसीरपुर स्थित जीआईसी कालेज, धनपुरा स्थित सामुदायिक विकास केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं जिला विकास अधिकारी रामकृत राम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

जिला विकास अधिकारी सुबह आठ बजे शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान गैरहाजिर चिकित्सकों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कराई। उस समय सीएमएस डा. शिवकुमार ही मौजूद थे। सूचना पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed