{"_id":"665e29fab0bb75df34013be4","slug":"order-not-to-cut-power-today-will-not-take-shutdown-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-125950-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आज बिजली कटौती न करने का आदेश, शटडाउन नहीं लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आज बिजली कटौती न करने का आदेश, शटडाउन नहीं लेंगे
Tue, 04 Jun 2024 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
आज बिजली कटौती न करने का आदेश, शटडाउन नहीं लेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आज और कल जनपद को विद्युत कटौती नहीं करने का आदेश है। किसी आपात स्थिति में ही शटडाउन दिया जाएगा। अनावश्यक रूप से शटडाउन को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा जाएगा। शासन के निर्देश पर विभागीय उच्चाधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों को हर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना का कार्य मंगलवार से शिकोहाबाद स्थित मंडी स्थल पर सुबह 8 बजे से शुरू होगा। किसी को देखते हुए शासन द्वारा विद्युत विभाग को दो दिन पूरी तरह विद्युत सप्लाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। लोग लोकसभा चुनाव की घरों और प्रतिष्ठानों पर अपडेट ले सकें। इसके लिए शासन ने इस तरह के निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देश को देखते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों ने अपनी कमान संभाल ली है। मुख्य अभियंता पंकज गोयल ने अधीनस्थ अधिकारियों को बैठक के दौरान शासन की मंशा से अवगत कराया। मुख्य अभियंता ने कहा है कि बिना किसी गंभीर स्थिति के शटडाउन न दिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अभी से अपने-अपने विद्युत उपकेंद्रों पर ट्रांसफॉर्मर के अलावा अन्य विद्युत उपकरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि आवश्यक हो तो पांच मिनट तक शटडाउन की अनुमति प्रदान की जाए। यदि कहीं से अधिक लोड बढ़ाने की आंशका होती है तो जल्द से को जल्द लोड सामान्य करने का प्रयास किया जाए।