फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Opposing tax recovery faster, additional commissioner presented bangles

टैक्स वसूली का विरोध तेज, अपर आयुक्त को भेंट की चूड़ियां

Tue, 30 Aug 2016 12:08 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 30 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Opposing tax recovery faster, additional commissioner presented bangles
टैक्स वसूली का विरोध तेज, अपर आयुक्त को भेंट की चूड़ियां - फोटो : Amar Ujala
निगम में कर्मचारी ने आंदोलनकारी महिलाओं से की अभद्रता
विज्ञापन

नगर निगम में कर्मचारियों की दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है। टैक्स वसूली के विरोध में सोमवार को लोक नागरिक कल्याण समिति की महिला मोर्चा की महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर नारेबाजी की। अपर नगर आयुक्त की टेबल पर चूड़ियां तोड़ी। इस पर एक कर्मचारी ने महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस बुलाकर पकड़वाने को कहने लगा।
टैक्स के नाम पर जनता से अवैध वसूली का मामला दिनों दिन जोर पकड़ता जा रहा है। नगर निगम द्वारा तिलक नगर में टैक्स वसूली के लिए कैंप लगाया गया था। इसके विरोध में महिला मोर्चा की महिलाएं हाथों में चूड़ियां ले कर नगर निगम जा पहुंची। महिलाएं नारेबाजी करते हुए अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के कक्ष में पहुंची और उनकी टेबल पर चूड़ियां तोड़ने लगी। तभी वहां बैठे टैक्स कर्मचारी छकौड़ी लाल ने महिलाओं को भला-बुरा करना शुरू कर दिया। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस बुलाकर पकड़वाने की चेतावनी दी। इससे महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने अपर नगर आयुक्त के सामने इसका विरोध किया। ममता उपाध्याय, डोली गुप्ता, प्रीती जैन, गायत्री देवी, आरती गुप्ता, नीलम सिंह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मीडिया कर्मी से हाथापाई
महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान टैक्स कर्मचारी छकौड़ी लाल इतना भड़क गए कि उन्होंने एक स्थानीय चैनल के मीडियाकर्मी से भी हाथापाई कर दी। अन्य मीडिया कर्मियों ने विरोध किया तो वे उनसे भी उलझ गए। मामले को लेकर काफी देर तक हाट-टाक होती रही, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा सत्याग्रह आंदोलन
लोक नागरिक कल्याण समिति का टैक्स वसूली के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन सोमवार को चौथ दिन भी जारी रहा। राजनैतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरना स्थल पर अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पहुंचे। समिति सदस्यों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ता की। उन्हें शासनादेश की प्रतियां भी दिखाईं, परंतु वे कोई जवाब नहीं दे सके। समिति द्वारा टैक्स के संबंध में जारी शासनादेश व महत्वपूर्ण कागजात सौंपे गए। अपर आयुक्त ने आंदोलन स्थगित करने को कहा तो पदाधिकारियों ने कहा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर हरीशंकर तिवारी, थान सिंह यादव, हाजी सईद पटेल, रामनिवास यादव, गुलाम जीलानी, महेश चंद्र शर्मा, आमिर अली, पीके पाराशर, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, मनोज गुप्ता, शंकर गुप्ता, प्रेमनरायन गुप्ता, डा. डीपीएस राठौर, डा. अश्वनी शर्मा, रविंद्र जैन, गीता, अमित जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed