फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   'Operation Sindoor' is being run from the glass city, Sindoor brand bangles will jingle in the hands of married women in the month of Saavan

Firozabad News: कांच नगरी से चल रहा ''''ऑपरेशन सिंदूर'''',सुहागिनों के हाथ में सावन माह में खनकेंगी सिंदूर ब्रांड चूड़ी

Thu, 12 Jun 2025 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
'Operation Sindoor' is being run from the glass city, Sindoor brand bangles will jingle in the hands of married women in the month of Saavan
फिरोजाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देशवासियों को सुरक्षा का भरोसा देने वाली भारतीय सेना को शहर के चूड़ी कारोबारी खास अंदाज में सम्मान देंगे। कांच कारखानों में सावन मास में धार्मिक कार्यक्रमों की धूमधाम में सुहागिनें लाल, हरी चूड़ी के साथ सिंदूर ब्रांड की सतरंगी चूड़ियां पहने दिखेंगी। तैयारी पूरी है। शहर के फैंसी चूड़ी गोदामों में ऑपरेशन सिंदूर ब्रांडेंड चूड़ियों की सौ से ज्यादा रेंज तैयार की गई हैं। यह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सप्लाई होंगी।
विज्ञापन

अगले माह 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी। फिरोजाबाद के कांच चूड़ी कारोबार में भी सावन माह को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। चूड़ी कारखानों में जहां सफेद चौपेला, सादा निराली, गोल्ड निराली, पनाली के अलावा सुपर गोल्ड ब्रांड की चूड़ी उत्पादन ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं दूसरी ओर शहर में सादा चूड़ी को फैंसी लुक देने वाले गोदामों में तमाम तरह के ब्रांड व नाम वाली चूड़ियों की रेंज तैयार की जा रही है। शहर के चूड़ी कारोबारी बीते दिन ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अपने अद्भुत पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन करने वाली भारतीय सेना को खास तरीके से सम्मान देने के इच्छुक हैं। यही कारण है कि शहर के फैंसी चूड़ी कारखानों में सिंदूर ब्रांड की चूड़ी तैयार की जा रही हैं। खास किस्म की डिजाइन वाली लाल,हरी और सतरंगी चूड़ी देश भर में सुहागिनों की कलाई पर खनकने के साथ ही हमारी सनातनी संस्कृति का परिचायक होंगी।
विज्ञापन

इन राज्यों से आ रही सिंदूर ब्रांड चूड़ियों की डिमांड
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश,जम्मू, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा और हरियाणा।
सावन माह में होता है करीब दस करोड़ का कारोबार
व्यापारी वर्ग के मुताबिक इस साल श्रावण माह में देश के घरेलू बाजारों में चूड़ी कारोबार रफ्तार पकडेगा। सोना-चांदी के दाम उछाल पर हैं। ऐसे में सुहाग की प्रतीक चूड़ी के अलावा कांच के मोतियों की माला,ब्रेसलेट आदि की डिमांड भी खासी रहेगी। सावन माह से लेकर नवंबर-दिसंबर तक सहालग के दौरान 10 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में चूड़ी कारोबार

125 कारखाने हैं चूड़ी के।
20-22 लोगों के हाथ से गुजरती है एक चूड़ी।

दो लाख श्रमिक जुड़े हैं इस कारोबार से।
3000- फैंसी चूड़ी गोदाम, पॉलिश चूड़ी प्लांट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed