फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Operation Jagriti begins, people will be made aware of their rights

Firozabad News: आपरेशन जागृति का आगाज, अधिकारों के प्रति किया जाएगा सजग

Wed, 16 Apr 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Operation Jagriti begins, people will be made aware of their rights
बैठक में बोलते एसएसपी सौरभ दीक्षित।
फिरोजाबाद। आपरेशन जागृति के चौथे चरण का आगाज बुधवार को हुआ। पुलिस लाइन के सभागार में गोष्ठी हुई। साथ ही अभियान के प्रमुख बिंदुओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने गोष्ठी में बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक माह तक ब्लॉक, ग्राम, स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को आपरेशन जागृति के मुख्य बिंदुओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम को लेकर एसएसपी और एसपी सिटी नगर ने यूनीसेफ के पदाधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में यूनिसेफ के महर्षि अग्निहोत्री, शैलेश प्रताप सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, डीडीओ, एडीओ, समस्त ब्लाकों के पंचायत सहायक, शिक्षा विभाग के एनएसएस समन्वयकों को मिशन जागृति के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए विस्तृत जानकारी दी गयी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध की रोकथाम, उनकी सुरक्षा, समानता व अधिकार पर चर्चा। महिलाओं को मोहरा बनाकर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराना, किशोर अवस्था में प्रेम प्रसंगों के कारण घर से पलायन, साइबर हिंसा व सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों से बचाव के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed