फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   online system

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Sat, 01 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
online system
फिरोजाबाद। ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहनों से संबंधित सभी कार्यों के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक फरवरी से विभाग ने यह नियम लागू कर दिया है। आवेदनकर्ताओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या फिर गाड़ी की फिटनेस का प्रमाणपत्र लेना हो, लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार दलाल फर्जी दस्तावेज तैयार कर ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनवा लिया करते थे। इस तरह के कई खुलासे परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए थे।
विज्ञापन

अब विभाग केवल उन ही लोगों को लाइसेंस जारी करेगा, जिन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यालय परिसर के अंदर अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित करने के साथ ही रिकॉर्ड रूम का भी विस्तार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed