{"_id":"60aa861e8ebc3eb4f7036c7b","slug":"one-killed-two-injured-in-accident-firozabad-news-agr492976495","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव धातरी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं किशोरी और एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी रिंकू पुत्र महावीर सिंह शनिवार रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहा था। रिंकू के साथ वैष्णवी और निरंजन भी थे। सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित गांव धातरी के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपना चपेट ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रिंकू की मौत हो गई। वैष्णवी और निरंजन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि रिंकू चाट का काम करता था। वह सिरसागंज से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।