फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   one hundred twenty six bed ward is full of diarrhea patients In Firozabad

डायरिया का खतरा बढ़ा: फिरोजाबाद में 126 बेड का वार्ड फुल, मेडिकल कॉलेज पहुंचे 360 से अधिक मरीज, बरतें सावधानी

Sat, 15 Apr 2023 10:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 10:12 PM IST
सार

फिरोजाबाद में डायरिया के मरीजों का संख्या बढ़ती जा रही है। यहां 126 बेड का वार्ड फुल हो गया। मेडिकल कॉलेज मेें इलाज कराने को 360 से अधिक मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी। 

विज्ञापन
one hundred twenty six bed ward is full of diarrhea patients In Firozabad
मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर चार में भर्ती डायरिया से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गर्मी के चलते डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और सीएचसी में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। शनिवार को भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 126 तक पहुंच गई। मेडिकल कॉलेज का मेडिसन विभाग फुल है। अब गंभीर मरीजों के लिए समस्या खड़ी होगी। स्थिति यह है कि अब मरीजों को दवा देकर ही घर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

इमरजेंसी में पहुंच रहे पेटदर्द की समस्या से पीड़ित मरीज 

सरकारी और निजी अस्पतालों में शुक्रवार को ओपीडी में अधिकांश डायरिया रोग से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 360 से अधिक मरीज आए। यहां वार्ड फुल चल रहा है। प्राइवेट नर्सिंग होम डायरिया पीड़ितों से भरे पड़े हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में डायरिया के नए रोगी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक गर्मी में खान-पान को इसके लिए कारण मान रहे हैं। वहीं शहर की नियमित साफ सफाई न होना भी डायरिया रोग का प्रमुख कारण है। पेट दर्द की समस्या लेकर मरीज इमरजेंसी में दिनरात पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

रात का रखा और तेज मसालों से बने खाने से करें परहेज 

मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 126 पलंग का वार्ड है। पूरा वार्ड फुल है। बारिश होने के बाद कीटाणु तेजी से फैलते हैं। गंदगी पर बैठी मक्खी के पैरों व पंखों पर ये कीटाणु आसान से चिपक जाते हैं और खाने-पीने की वस्तुओं पर बैठकर बीमारी को जन्म देते हैं। लिहाजा कटे, सड़े फल, रात का रखा और तेज मसालों से बने खाने से परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायरिया के लक्षण

फिजिशियन डॉ नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित मरीज को पेट में ऐंठन के साथ तेज दर्द और जी मिचलाने के साथ उल्टी होती है। शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। शरीर में पानी की कमी होने लगती है। भूख बेहद कम लगती है। शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। कई बार चलने फिरने में समस्या होने है।

बचाव के उपाय:- 

  • तेज धूप से आने के तुरंत बाद फ्रीज का ठंडा पानी न पियें।
  • अधिक से अधिक मात्रा में फल व उसका जूस पियें।
  • एसी में काफी देर तक रहने के बाद एकदम धूप में न जाएं।
  • तेज धूप में जाते समय छाते का उपयोग करें।
  • वसा युक्त भोजन न करें व पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।
  • अधिक भोजन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed