{"_id":"a98b562079ab20686495dc2607194722","slug":"one-boy-died-in-accident-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक बालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक बालक की मौत, दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मकरऔ से पाढ़म आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को रिजोर पुलिस ने पकड़ लिया।
थाना जसराना के गांव मकरऔ निवासी पप्पू (18) पुत्र रामेश्वर अपने बडे़ भाई के साले संदीप निवासी मटामई एवं पड़ोस के पांच वर्ष के बच्चे अंकित पुत्र सुभाष चंद्र के साथ बाइक से कस्बा पाढ़म आ रहा था। नगला किशन सिंह के पास बाजार में जसराना से एटा की ओर जा रहे ट्रक (एचआर 55 एल 6908) ने बाइक सवार तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अंकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पप्पू और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इधर, हादसे के बाद भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को एटा पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी चालक ने अपना नाम बिहार के गया निवासी दीपक बताया। पुलिस ने अंकित के शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।