{"_id":"699f378897540fc6cc0b9cba","slug":"one-accused-arrested-in-bharol-firing-case-search-for-another-on-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-168630-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भारौल गोलीकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भारौल गोलीकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
Wed, 25 Feb 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
सिरसागंज। अरांव थाना क्षेत्र के ग्राम भारौल में मंगलवार को बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी को सड़क पर घेरकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। उसके साथी की तलाश जारी है।
सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी प्रवीन कुमार निवासी ग्राम भारौल को भारौल बाईपास के पास से गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। दूसरे की तलाश जारी है। बता दें कि मंगलवार सुबह भारौल निवासी अभिषेक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का सामान उतारकर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में उसके ही परिवार के प्रवीन ने अपने साथी के साथ मिलकर अभिषेक को घेर लिया और तमंचे से गोली मार दी। गोली अभिषेक की गर्दन पर लगी थी। पीड़ित के भाई ऋषि ने प्रवीन और दुर्गेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। संवाद