फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   On the holy festival of Rakshabandhan, Rakshasutras will be tied to trees and plants.

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पेड-पौधों को भी बांधे जायेंगे रक्षासूत्र

Sat, 21 Aug 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the holy festival of Rakshabandhan, Rakshasutras will be tied to trees and plants.
रफ़रोजाबाद ! रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सदर बाजार स्थित दुकानों से राखियों की खरीददारी करती बह? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग पेड़-पौधों के संरक्षण व उनकी देखभाल की शपथ लेंगे। वन विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधि एवं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा जिला में 22 से 29 जुलाई के मध्य रोपे पौधों को रक्षासूत्र बांधेंगे।
विज्ञापन

जिला वन विभाग रविवार को रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित करेगा। रक्षासूत्र कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों की भी भागीदारी होगी। ग्रामों से लेकर निकाय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पेड़-पौधों के संरक्षण एवं उनकी देखभाल की शपथ भी दिलाई जाएगी। पर्यावरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में सांसद, क्षेत्रीय विधायकों के अलावा निकायों के पार्षद व सभासदों को भी रक्षासूत्र बांधने के लिए लक्ष्य निर्धारण एवं कार्यक्रम आयोजन में सहभागिता का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

947 प्राचीन एवं प्राचीन वृक्षों को भी बांधें जाएंगे रक्षासूत्र
रक्षाबंधन के पावन पर्व में जिला में चिह्नित बरगद ,पीपल, पाखर, अशोक, नीम एवं अन्य प्रजाति के 947 वृक्षों को चिह्नित किया गया था। जिला के विभिन्न हिस्सों में स्थित ये सभी वृक्ष 100 वर्ष अथवा उससे अधिक पुराने हैं। वन विभाग इन सभी वृक्षों के रक्षासूत्र बंधवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़-पौधों का संरक्षण सभी का दायित्व है। शासन के निर्देश पर रविवार को प्राचीन पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधे जाएंगे। सभी से अपील है कि कार्यक्रम में सहभागी बनें।
स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी जिला सामाजिक वानिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed