{"_id":"6422dc2b2dbc56b18c08c83d","slug":"old-man-riding-bicycle-died-in-collision-with-roadways-bus-in-firozabad-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: रोडवेज बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक गाड़ी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: रोडवेज बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक गाड़ी लेकर फरार
Tue, 28 Mar 2023 05:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:53 PM IST
सार
फिरोजाबाद में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की सुबह रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटनास्थल की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुभाष तिराहे के पास हुआ। मंगलवार सुबह दस बजे के करीब एक लगभग 70 वर्षीय वृद्ध साइकिल से शिकोहाबाद आ रहा था। तभी सुभाष तिराहे पर ओवरब्रिज के नीचे तेज गति से आर रही रोडवेज की बस की चपेट में आ गया। वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक ने घटना के बाद बस को डिपो में आकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
वृद्ध को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हरवेंद्र मिश्र ने कहा कि वृद्ध की शिनाख्त कराई जा रही है। शिनाख्त होने पर मृतक के परिजन की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन