फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Officials kept in touch with irrigation department, water did not reach Nandpur intake plant

सिंचाई विभाग से संपर्क करते रहे अधिकारी, नंदपुर इंटेक प्लांट तक नहीं पहुंचा पानी

Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Officials kept in touch with irrigation department, water did not reach Nandpur intake plant
फिरोजाबाद। सिंचाई विभाग द्वारा नहर को बंद किए हुए एक सप्ताह का समय बीत गया है। शनिवार देर शाम तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा जल निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों से संपर्क न किए जाने के कारण अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। क्योंकि शहर को दोनों समय सप्लाई देने के लिए जल निगम को प्रतिदिन 65 से 70 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। ऐसे में शनिवार सुबह की सप्लाई देने के बाद झील में मात्र दो मीटर दस सेंटीमीटर ही पानी शेष बचा है।
विज्ञापन

यदि यह पानी कम हुआ तो शहर में पानी का संकट शुरु हो जाएगा। जिसको लेकर जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधते रहे। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। वहीं जल निगम के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि शाम करीब छह बजे नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों से संपर्क किया गया था। लेकिन पानी इंटेक तक नहीं पहुंचा। जबकि शनिवार शाम तक पानी इंटेक तक आ जाना चाहिए था। इंटेक तक पानी न आने के कारण झील में जो पानी शेष बचा है, उससे ही शहर को सप्लाई दी जाएगी। वहीं जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत का कहना है कि नहर में पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed