{"_id":"67f957d2510ef54f5e0fb653","slug":"officers-of-karni-sena-and-kshatriya-mahasabha-reached-garhi-rami-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-146194-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गढ़ी रामी पहुंचे करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गढ़ी रामी पहुंचे करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी
Fri, 11 Apr 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गढ़ी रामी में क्षत्रिय शिरोमणि राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए तैयारियां करते करणी सेना व क्
टूंडला। क्षत्रिय शिरोमणि राणा सांगा की जयंती पर शनिवार को गढ़ी रामी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के अलावा अन्य संगठनों के लोग टूंडला से रवाना होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुछ लोग पहले ही रवाना हो चुके हैं।
सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन राणा सांगा पर अभद्र टिपण्णी किए जाने से क्षत्रिय समाज में रोष है। इसको लेकर तमाम प्रदर्शन हो रहे हैं। क्षत्रिय करणी सेना के आव्हान पर शनिवार को कुबेरपुर स्थित रामीगढ़ी में राणा सांगा की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए करणी सेना, क्षत्रिय महासभा और अन्य संगठनों के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचने का ऐलान किया है।
श्रीराजपूत करणी सेना के जिला संयोजक संजय सिंह परमार ने बताया कि वे अपने शीर्ष नेतृत्व में शुक्रवार को ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान और युवा जिलाध्यक्ष विकास सिसोदिया ने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार से ही उन्हें तलाश रही थी, इसलिए वे पहले ही कार्यक्रम स्थल पर रवाना हो गए।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि शनिवार को वह पूरे दलबल के साथ कार्यक्रम स्थल गढ़ी रामी पहुंचेंगे। अगर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो हाईवे पर ही धरने पर बैठ जाएंगे। वहीं क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रुस्तम सिंह सिसौदिया ने बताया कि वे क्षत्रिय समाज के साथ शनिवार को जरूर पहुंचेंगे।