{"_id":"5888e6e64f1c1ba333cf5e22","slug":"officers-employees-teachers-took-an-oath-of-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों, कर्मचारियों, शिक्षकों ने ली मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों, कर्मचारियों, शिक्षकों ने ली मतदान की शपथ
Amar Ujala
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
मतदान करने की शपथ लेती युवतियां
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कई स्थानों पर मतदान की शपथ दिलाई। सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव के निर्देशन में अफसरों के साथ चुनाव कराने वाले कर्मचारियों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।
एमजी कालेज के हॉल में सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, पीडी सर्वेशचंद्र यादव,डीआईओएस रवींद्र सिंह,समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी, सीडीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ व सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा, एई आरके श्रीवास्तव, एमजी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश, पंकज चिमनानी ने एक हजार कार्मिकों को शपथ दिलाई। सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक-एक वोट की कीमत होती है। बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल तुलसी बिहार में स्टाफ के साथ बच्चों के अभिभावकों ने मतदान की शपथ ली। इस मौके पर प्रबंधक रवि शर्मा, सौरभ शर्मा, रेखा यादव, रजनी शर्मा, निधि वर्मा, विनीता शर्मा, सरोज देवी, मजहर, सरिता शर्मा, दीपिका शमा ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।
इसके साथ ही एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय के निर्देशन में सुभाष तिराहे पर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कन्हैयालाल बंसल के साथ अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया मतदान का संदेश
डीएम राजेश प्रकाश ने सैकड़ों युवा मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। युवा मतदाताओं को वोटरकार्ड का वितरण भी किया। शुभारंभ दाऊदयाल कालेज की छात्राओं के सामूहिक गान से हुआ। एनसीसी छात्रा सुंम्बुल कुलश्रेष्ठ ने कविता, सीएल जैन कालेज की छात्राओं ने सामूहिक गीत गाया। दीक्षा गुप्ता ने वंदे मातरम, बीएसए सच्चिदानंद यादव ने काव्यपाठ किया। लोक नागरिक कल्याण समिति ने बैनर पर हस्ताक्षर कर मतदान का संदेश दिया। इस मौके पर सचिव सतेंद्र जैन सोली, आरबी गुप्ता, केके जैन, जावेद कुरैशी,प्रीती जैन,प्रिया राजपूत, विष्णु नारंग शामिल थे। जिला कारागार में जेल अधीक्षक ने बंदियों को मतदान की शपथ दिलाई। एसएसपी हिमांशु कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों में शपथ ग्रहण के कार्यक्रम हुए।
पहली बार बने मतदाता
छात्रा मनीषा शर्मा ने पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल होने से खुशी से लबरेज दिखाई दी। कहा कि अच्छी सरकार चुनने को पहली बार वोट डालने अवश्य जाऊंगी।
दाऊदयाल कालेज की छात्रा रब्बाना ने कहा कि पहली बार वोटर बनने से बहुत अच्छा लग रहा है। हम अपने वोट का प्रयोग अवश्य करेंगे। सहेलियों से वोट करने का आह्वान किया।
दाऊदयाल कालेज की छात्रा फातिमा बोली मतदान करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। खुशी इस बात की है कि पहली बार मुझे यह मौका मिलेगा। मैं वोट डालने अवश्य जाऊंगी।
अमरदीप कालेज की छात्रा अवंतिका थापक ने कहा अभी तक परिवार के सदस्यों को वोट डालते देखा है लेकिन पहली बार वोट बना है इसलिए मेरे लिए यह नया अनुभव होगा। काफी उत्साहित हूं। 11 फरवरी का इंतजार है।
छात्र शिवम राना बोले पहली बार मतदान करने को लेकर उत्साह है। अच्छी सरकार बनाने में हम युवा अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे सभी की समस्याओं का निदान हो सके।
छोटेलाल इंटर कालेज के छात्र शिवम बोले बेहद खुशी है कि मेरा वोट बन गया। मतदान करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हम युवाओं को मतदान अवश्य करना चाहिए।
एनसीसी छात्रा सुंम्बुल कुलश्रेष्ठ कहती हैं कि इस बार मैं अपना पहला वोट डालूंगी। 11 फरवरी को होने वाले मतदान में वोट अवश्य करेंगे, ताकि अच्छे जनप्रतिनिधि को चुन सकें।
एसआरके कालेज की छात्रा नीरू झा कहती हैं कि पहली बार वोटर बनने से उत्साहित हूं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अच्छी सरकार को चुनें। अच्छी सरकार बनेगी तो अच्छा कार्य करेगी।