{"_id":"6820e30a5796ec731204c287","slug":"oath-administered-at-the-establishment-of-bharat-vikas-parishad-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-148132-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भारत विकास परिषद के अधिष्ठान में दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भारत विकास परिषद के अधिष्ठान में दिलाई शपथ
Sun, 11 May 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के अधिष्ठापन समारोह में बुजुर्गों को किया सम्मानित। संवाद
फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा फिरोजाबाद द्वारा रविवार को एक भव्य कार्यक्रम में अधिष्ठान एवं दायित्व ग्रहण समारोह का फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। इसमें समाज के 15 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर ने दीप प्रज्वलन कर किया। मंच पर मुख्यअतिथि न्यायाधीश आरपी सिंह और मुख्य वक्ता नवल किशोर ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् गायन से हुई। परिषद की पूजा बंसल, दर्शना जैन, डॉ. रश्मि जैन और रिंकू मित्तल ने प्रस्तुति दी। इसके बाद परिषद के बच्चों द्वारा नृत्य व गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में 75 वर्ष से अधिक आयु के 15 वरिष्ठ पिताओं को शॉल, प्रतीक चिह्न व पुष्प देकर सम्मानित किया गया। अधिवक्ता अनूप चन्द्र जैन ने कहा,पिता जीवन के सबसे श्रेष्ठ मार्गदर्शक बुजुर्ग होते हैं, जिनका ज्ञान कभी समाप्त नहीं होता। इस दौरान परिषद की नई कार्यकारिणी को वर्ष 2025-26 के लिए शपथ दिलाई गई।
दीपक अग्रवाल को अध्यक्ष, अमित जैन राजा को सचिव और नितिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके साथ पूजा बंसल, रिंकू मित्तल, सीमा अग्रवाल, संजय अग्रवाल व संजय मित्तल ने भी दायित्व ग्रहण किया। महापौर कामिनी राठौर ने कहा, माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, यह परिषद इस भाव को समाज में जाग्रत कर रही है। कार्यक्रम संयोजक अजय बंसल, प्रदीप जैन, सुधीर जैन आदि शामिल रहे।