फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Number plate not found on the vehicle parked in corporation's works shop

Firozabad News: निगम के वर्क्स शॉप में खड़े वाहन पर नहीं मिले नंबर प्लेट

Tue, 25 Jul 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Number plate not found on the vehicle parked in corporation's works shop
फिरोजाबाद। एआरटीओ राजेश कर्दम ने मंगलवार को नगर निगम के वर्क्स शॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्क्स शॉप में खड़े अधिकांश वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं मिले। वहीं एक दर्जन से अधिक प्राइवेट वाहन भी खड़े मिले। एआरटीओ ने सभी गाडि़यों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन



सड़क सुरक्षा अभियान पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का ध्यान है। जिले में सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी वाहन चालकों का सुरक्षित यातायात के नियम समझाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विभागों में मनमाने तरीके से चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एआरटीओ राजेश कर्दम ने नगर निगम के वर्क्स शॉप का निरीक्षण किया। मौके पर कई वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं मिलीं। जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं मिलीं। उनमें अधिकांश वाहन ट्रैक्टर, मिनी लोडर, सीवर साफ करने वालेे वाहन आदि शामिल हैं। इसके अलावा मौके पर करीब एक दर्जन प्राइवेट वाहन भी खड़े मिले। एआरटीओ ने वर्क्स शॉप प्रभारी को सभी वाहनों पर नंबर प्लेट चस्पा कराने एवं निजी वाहनों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं एआरटीओ राजेश कर्दम के मुताबिक सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सरकारी विभागों से संबद्ध वाहनों की भी जांच व परिचालन से जुड़े प्रपत्र अपडेट कराया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed