फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now vaccine to protect against corona will be taken at four health centers till eight o'clock in the night

अब चार स्वास्थ्य केंद्रों पर रात आठ बजे तक लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

Thu, 28 Oct 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now vaccine to protect against corona will be taken at four health centers till eight o'clock in the night
रफ़रोजाबाद ! स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसायटी फिरोजाबाद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना को हराना है, टीकाकरण को बढ़ाना है... इस संदेश के साथ अब जनपद में टीकाकरण को गति देने की तैयारी है। जिले में अब चार स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण के लिए एक नवंबर से रात आठ बजे तक खुलेंगे। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज पर विशेष जोर दे रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण में जिले की 75वीं रैंक है। हालांकि डेंगू के प्रकोप के कारण जिले में टीकाकरण काफी पिछड़ गया था। कोरोना की संभावित तीसरी लहर नवंबर माह से बताई जा रही है। इसके बावजूद वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाले वालों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में जिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला पर एक नवंबर से सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा। अभी तक टीकाकरण का समय शाम चार बजे तक था। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि रात तक टीकाकरण होने से दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग समय के कारण दिन में टीकाकरण नहीं करा पाते थे। ऐसे लोगों के लिए चार केंद्रों पर टीकाकरण का समय बढ़ा दिया है। रात आठ बजे तक लोग टीकाकरण करा सकते हैं।

डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
टीकाकरण के लिए कोटेदार करेंगे प्रशासन का सहयोग
फिरोजाबाद/नारखी। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण में प्रशासन ने कोटेदारों से सहयोग मांगा है। एसडीएम सदर मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ नारखी और सदर ब्लॉक के कोटेदोरों के साथ बैठक की। इस दौरान एमओआईसी डॉ. नीतिन जग्गी और पूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed