फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now the honorarium will reach directly in the account of the cooks, you will get relief

अब रसोइयों के सीधे खाते में पहुंचेगा मानदेय, मिलेगी राहत

Sat, 05 Feb 2022 07:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
Now the honorarium will reach directly in the account of the cooks, you will get relief
फिरोजाबाद।। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों के मानदेय का भुगतान अब सीधे उनके खाते में किया जाएगा। इसके लिए सभी रसोइयों का विवरण पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। विवरण दर्ज कराए जाने के बाद रसोइयों के भुगतान की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली रसोइयों को अब तक मानदेय का भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से होता था। यह धनराशि स्कूल खातों में जाती थी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक रसोइयों के मानदेय का भुगतान करते थे। अब बदली व्यवस्था के तहत शिक्षकों की भांति रसोइयों को भी मानदेय का भुगतान पीएफएमएस पोर्टल पर जाना है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जिले में तैनात सभी 4287 रसोइयों का विवरण पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड किए जाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन सोनू कुमार ने बताया कि रसोइयों के विवरण को फीड कराया जा रहा है। फीडिंग के बाद चार माह के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। इस प्रक्रिया से उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed