फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now roadways buses will not run with less passengers

Firozabad News: अब कम सवारियां लेकर नहीं दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will not run with less passengers
शिकोहाबाद। परिवहन निगम ने राजस्व की बढ़ोतरी करने एवं खर्च कम करने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब कम सवारियां होने पर रोडवेज बसें निकटतम बस स्टेशन पर रोकी जाएंगी। इनकी सवारियों को अन्य बसों में स्थानान्तरित करके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन




ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है। ऐसा मानना रोडवेज परिवहन निगम के अधिकारियों का है। बावजूद इसके अभी तक बसों में अगर 25 से 30 सवारियां भी हैं, तो बसें अपने निर्धारित रूट पर सफर करती हैं। ऐसे में डीजल का खर्च बराबर हो रहा है। वहीं राजस्व में लगातार कमी आ रही है। इससे परिवहन निगम के राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है। इससे निपटने को निगम ने बसों में यात्रियों की संख्या कम होने पर नजदीकी बस स्टेशन पर रोकने का निर्णय लिया है। इसकी सवारियों को अन्य बसों में संबंधित मार्गों पर भेजकर यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन









ऐसा करने से डीजल का खर्च कम होगा और राजस्व की हानि नहीं होगी। सवारियों को इस दौरान किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा। - परशुराम पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed