फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Notices served to 167 heads and 60 secretaries

Firozabad News: 167 प्रधान व 60 सचिवों को थमाए नोटिस

Wed, 10 Jan 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Notices served to 167 heads and 60 secretaries
फिरोजाबाद। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के तहत वर्ष 2023-24 में धनराशि खर्च नहीं करने वाली 167 ग्राम पंचायतों के प्रधान व 60 सचिवों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 जनवरी तक धनराशि खर्च नहीं की तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के तहत जिले की 350 से अधिक ग्राम पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए चार माह पूर्व धनराशि जारी की थी। लेकिन चार माह बीतने के बाद इनमें से 167 ग्राम पंचायतों के साठ सचिव एवं प्रधान एक भी पैसा खर्च नहीं कर सके। धनराशि खर्च नहीं करने के कारण डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने इन पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों को आड़े हाथ लेते हुए नोटिस देने के आदेश डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को दिए हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि कि यदि 31 जनवरी तक संपूर्ण धनराशि खर्च नहीं की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




धनराशि खर्च की, नहीं दे सके हिसाब, थमाए नोटिस
फिरोजाबाद। अरांव ब्लाॅक की सराय बरथरा के प्रधान हनीफ के साथ-साथ बनीपुरा ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सचिव को जिलाधिकारी ने अलग से नोटिस जारी किया है। शीघ्र जवाब नहीं देने पर प्रधान के वित्तीय अधिकार समाप्त करने की चेतावनी दी है। सराय बरथरा के प्रधान मोहम्मद हनीफ ने वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 में 95 लाख धनराशि की निकासी कर ली। विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख मांगे तो चार कार्यों के अभिलेख प्रस्तुत कर सके। कइयों के अभिलेख अधूरे होने के साथ प्रशासनिक स्वीकृति नहीं ली गई। कार्यों के फोटोग्राफ नहीं होने के साथ व्यय वाउचर प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके साथ ही बनीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान को नोटिस दिया है। बनीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा भी मनमाने ढंग से विकास कार्य कराए गए हैं। दोनों ही प्रधानों को नोटिस जारी करते हुए एक पखबाड़े में जवाब देने के कहा कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed