{"_id":"61c353f395337e6a79295eac","slug":"notice-to-the-firm-in-case-of-sending-defective-furniture-firozabad-news-agr5187545169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब फर्नीचर भेजने के मामले में फर्म को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब फर्नीचर भेजने के मामले में फर्म को नोटिस
विज्ञापन

फिरोजाबाद। स्कूलों में बच्चों के लिए खराब-गुणवत्ता की डेस्क, बेंच की आपूर्ति करने वाली फर्म को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। वहीं, डीएम की ओर से जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है। नोटिस में कहा गया है कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो टेंडर निरस्त कर फर्म को कालातीत कर दिया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में डेस्क, बेंच उपलब्ध कराने के लिए शासन ने योजना बनाई थी। जिले के 470 स्कूलों के लिए डेस्क, बेंच स्वीकृत हुए थे। एक डेस्क, बेंच की कीमत 45 सौ रुपये से अधिक थी। सीतापुर की श्याम इंडस्ट्रीज फर्म को इसका टेंडर दिया गया। फर्म ने स्कूलों में खराब गुणवत्ता की डेस्क, बेंच की सप्लाई करना शुरू कर दी। यह फर्नीचर 15 दिन में ही टूट गया। शिक्षकों ने अधिकारियों को अवगत कराया।
जिला समन्यवक अनिल कुमार ने बताया कि श्री श्याम इंडस्ट्रीज को नोटिस जारी किया है। वह खराब गुणवत्ता की डेस्क, बेंच को बदलेगी। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि फर्म को नोटिस जारी करने के साथ एक कमेटी बनाई जा रही है। ब्लॉक स्तरीय कमेटी भी अपनी रिपोर्ट देगी।