{"_id":"6651eb0a285d246b9f08c5b5","slug":"notice-to-nine-building-owners-who-put-illegal-hoardings-on-the-roof-of-their-house-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-125283-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घर की छत पर अवैध होर्डिंग लगाने वाले नौ भवन स्वामियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घर की छत पर अवैध होर्डिंग लगाने वाले नौ भवन स्वामियों को नोटिस
Sat, 25 May 2024 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 May 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
घर की छत पर अवैध होर्डिंग लगाने वाले नौ भवन स्वामियों को नोटिस
आंधी-तूफान के दौरान गिरने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बगैर अनुमति घर की छत पर भारी भरकम होर्डिंग लगाने वाले नौ भवन स्वामी को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में होर्डिंग हटाने की चेतावनी दी गई है। अन्यथा की स्थिति में प्रतिदिन तीन हजार रुपए का जुर्माना और होर्डिग हटाने पर होने वाला खर्च वसूला जाएगा। कर निर्धारण अधिकारी की ओर से भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया।
लगातार कार्रवाई के बाद भी शहर में आवासीय भवनों पर अनधिकृत रूप से होर्डिंग व अन्य प्रचार सामग्री चस्पा कराने का सिलसिला थम नहीं रहा। नौ आवासीय भवन स्वामियों ने अपने यहां छत पर एक कंपनी का भारी भरकम होर्डिंग्स लगा रखे हैं। इन कंपनियों से हर साल भारी भरकम धनराशि वसूल रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर जुलाई 2023 को भवन स्वामी पवन कुमार विभव नगर (जलेसर रोड) आदि सभी नौ लोगों को नोटिस जारी हुए। लेकिन भवन स्वामियों ने घरों की छत पर लगे अवैध होर्डिंग्स नहीं हटवाए। दोबारा शिकायत होने के पर कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल ने पवन कुमार आदि को दोबारा नोटिस जारी किया है। नोटिस में भवन स्वामी को छत पर लगे अवैध होर्डिंग्स को तत्काल हटाने की हिदायत दी है। अन्यथा की स्थिति होर्डिंग लगाने की अवधि में प्रतिदिन 3000 का जुर्माना एवं निगम द्वारा हटाए जाने की स्थिति में अतिरिक्त हर्जाना लगाने की चेतावनी दी गई है। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल के अनुसार घर की छत पर लगे होर्डिंग की वजह से जनहानि की आशंका है।
इन भवन स्वामियों को जारी हुए नोटिस
पवन कुमार जलेसर रोड, मुखिया वस्त्रालय सरस्वतीनगर, उदयवीर सिंह कस्तूरबा नगर (मून होटल),गोपाल बघेल पुराना तिलकनगर,सत्यप्रकाश गुप्ता पुराना तिलकनगर, सुरेशनी मित्तल सीबी गेस्ट हाउस, आशा देवी आगरा गेट, गोल्डन टावर, छदामी लाल जैन ट्रस्ट महावीर नगर, प्रेमशंकर निवासी जैन नगर।