फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Note bridesmaid injury, vaccine refusal Cdhwane

नोट की चोट वर, टीका चढ़वाने से इंकार

Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,शिकोहाबाद।
ब्यूरो, अमर उजाला,शिकोहाबाद। Updated Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Note bridesmaid injury, vaccine refusal Cdhwane
चितावली में विवाद के बाद कन्या पक्ष लगुन-टीका न चढने पर हताशा में - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नोट की चोट अब रिश्तों पर भारी पड़ने लगी है। शादी समारोह तक टूट रहे हैं। शिकोहाबाद के ग्राम चितावली में वर पक्ष ने टीका चढ़वाने से इंकार सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि नोटबंदी के कारण कन्या पक्ष पूरे पांच लाख रुपयों का इंतजाम नहीं कर सका था। शादी टूटने के बाद गांव में पंचायत हुई। 24 घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने एक- दूसरे का सामान लौटाने पर समझौता कर रिश्ता तोड़ लिया। 

ग्राम चितावली निवासी कालीचरन लोधी राजपूत के पुत्र राजेश की शादी सिरसागंज के कौरारी खेड़ा निवासी विक्रम सिंह की पुत्री मोहिनी से तय हुई थी। 30 नवंबर को शादी थी। 24 नवंबर को कन्या पक्ष के लोग लगुन-टीका चढ़ाने के लिए ग्राम चितावली पहुंच गये। टीका के दौरान लड़के के हाथ पर 5 लाख रुपये रखना तय था। कन्या पक्ष के लोग नोटबंदी के कारण इतने रुपयों का इंतजाम नहीं कर सके। वह पक्ष को पता चला कि लड़की पक्ष चार लाख नकद व एक बाइक लेकर पहुंचा है तो वर पक्ष नाराज हो गया। लड़का के घर वाले पांच लाख रूपये हाथ पर रखने के बाद ही टीका कराने की जिद पर अड़ गए। उनका कहना था कि बिना पांच लाख चढ़वाए वे शादी नहीं करेंगे। कन्या पक्ष ने मजबूरी बताते हुए कहा कि अब तक इतने ही रुपयों का इंतजाम हो पाया है। एक लाख रुपये बाद में दे देंगे। इसके लिए वे लिखा-पढ़ी करने तक को तैयार हो गये, लेकिन वर पक्ष तैयार नहीं हुआ। ग्राम प्रधान इंद्रजीत ने भी वर पक्ष को काफी समझाया लेकिन वर पक्ष एक लाख की कमी पूरी करने को लेकर अड़ा रहा। इसके चलते गुरुवार को लगुन-टीका नहीं चढ़ सका। शुक्रवार की शाम तक दोनों पक्षों की पंचायत चलती रही। ग्राम प्रधान इंद्रजीत ने बताया कि पंचायत के बाद दोनों पक्षों में तय हुआ कि अब वे शादी संबंध नहीं करेंगे, बल्कि एक दूसरे द्वारा जो सामान अब तक चढ़ाया गया है वे वापस कर देंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed