{"_id":"5e77a8988ebc3e76d45270bd","slug":"nodel-officer-firozabad-news-agr435058923","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने नियुक्त किए छह नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने नियुक्त किए छह नोडल अफसर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आवश्यक एवं रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी ने आधा दर्जन अधिकारियों को नोडल अधिकारी तैनात किया है। सभी को अलग-अलग सामग्री बिक्री आपूर्ति सुचारू रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की ओर से जारी निर्देशों के तहत एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को आपदा प्रभारी एवं सुपर नोडल अधिकारी के रूप तैनात किया है। सभी उपजिलाधिकारी उप नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। जिलापूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सभी प्रकार के पैट्रो पदार्थ एवं राशन की दुकानों पर आवश्यक खाद्य सामग्री के वितरण व्यवस्था को देखेंगे।
मंडी परिषदों फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज के सचिवों को फल, सब्जी, खाद्यान एवं खाद्य तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व सौंपा गया है। जिला अभिहित अधिकारी सुधीर कुमार को दूध व दूध निर्मित सभी खाद्य सामग्री के अतिरिक्त मिठाई, सफाई कार्य में प्रयुक्त होने वाले रसायनों की बिक्री पर नजर रखेंगे। औषधि निरीक्षक सुनील कुमार को जनोपयोगी दवाओं की आपूर्ति का दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
कालाबजारी अथवा ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी चंद्र विजय ने खाद्य सामग्री, दवा अथवा जनोपयोगी वस्तुओं की कालाबजारी करने वालों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यापारी व दुकानदारों को चिहिंत कर उनके स्टाक को सील करने अथवा भारी जुर्माना लगाया जाएगा।