फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nodal officer saw control room and examination center

नोड़ल अधिकारी ने देखे कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्र

Wed, 14 Apr 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer saw control room and examination center
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए शासन ने एडी बेसिक अवध किशोर को आगरा और फिरोजाबाद जनपद का नोडल अधिकारी बनाया है। एडी बेसिक ने मंगलवार को जनपद के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। अव्यवस्था मिलने पर जल्द सुधार के निर्देश दिए। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

एडी बेसिक अवध किशोर ने डीआईआएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां ऑनलाइन मॉनिटारिंग के लिए लगाई गई टीवी स्क्रीन को देखा। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से कनेक्टिविटी न हो पाने के कारण अभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन नहीं देखा जा सका। डीआईओएस कार्यालय में जाकर एडी बेसिक ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची को देखा। इसके बाद छोटेलाल इंटर कालेज इटारी में निरीक्षण किया। यहां छात्र संख्या के सापेक्ष फर्नीचर की उपलब्धता कम पाई गई। इधर, कमरों में सीसीटीवी कैमरे एक तरफ लगे मिले। विद्याराम इंटर कॉलेज फरिहा, जवाहरलाल इंटर कॉलेज गढ़ी रती, जनता इंटर कॉलेज तजापुर और लीलावती इंटर कॉलेज टूंडला का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की। शासन ने सभी इंटर कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। शिकायत मिली थी कि स्टेशन रोड पर स्थित कोचिंग सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। सिटी मजिस्टेट गुलशन झा क्लासेज और रे-क्लासेज पर पहुंचे। हालांकि यहां पर कोई भी छात्र नहीं मिला। स्टाफ मिलने पर बताया कि पूजन के लिए कोचिंग सेंटर खोले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed