{"_id":"585580de4f1c1be85164a277","slug":"no-public-hearing-was-triggered-cache-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो कैश सुनते ही जनता भड़की लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो कैश सुनते ही जनता भड़की लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
नो कैश सुनते ही जनता भड़की लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। बैंकों में कैश न होने से परेशान जनता का धैर्य भी अब जवाब देने लगा है। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर जनता ने हंगामा करते हुए जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। वहीं, बैंकों के बाहर लाइनों में खडे़ लोगों को पुलिस के डंडे भी खाने पडे़।
बैंक आफ बड़ौदा पर सुबह कैश खत्म होने का बोर्ड लगा दिया था। बैंक खुलने से पहले लाइन में खड़ी जनता आक्रोशित हो गई। बैंक का शटर गिराकर रोड़ पर जाम लगा दिया। बैंक कर्मचारी अंदर ही बंद रहे। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। कांग्रेस नेता सतीश चंद्र अग्रवाल ने मोदी मुर्दाबाद के नारे लगवाए। रिजवाना बेगम का कहना था कि सुबह से हम लाइन में खडे़ थे, रोज-रोज वापस किया जा रहा है। वहीं, शमीना बानो ने कहा कि घर में तंगी है, रुपये न निकलने से जरूरी कार्य भी अटके हैं। थाना उत्तर से पहुंची पुलिस की जनता से नोंकझोंक हुई। पुलिस ने जनता को समझाकर मामला शांत कराया। इधर, सिंडीकेट बैंक में भी कैश की किल्लत से परेशान जनता ने ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाया। वहीं एसबीआई मुख्य शाखा पर एटीएम की लाइन में धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने डंडे भी फटकारे। ओरियंटल बैंक के प्रबंधक एजे सिंह ने बताया कि दो हजार बांटे गए। वहीं, एसबीआई मुख्य शाखा में दो हजार रुपये का बांटे गए। स्टेट बैंक टाउन पर भी कैश न होने पर लोगों ने हंगामा किया। बैंक अधिकारियों ने भीड़ को समझाया जितना कैश मिला वह बांट दिया। जितना कैश बचा था वह एटीएम में डाल दिया है लेेेोग एटीएम से भी पैसा ले सकते हैं।