फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No longer Jatavpuri, labor camps will now be built at Nagla Mirza and Nagla Bhau.

Firozabad News: जाटवपुरी नहीं, अब नगला मिर्जा और नगला भाऊ पर बनेंगे लेबर अड्डा

Fri, 02 Jan 2026 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
No longer Jatavpuri, labor camps will now be built at Nagla Mirza and Nagla Bhau.
फिरोजाबाद। भवन एवं कांच चूड़ी कामगारों के हित वाली लेबर अड्डा निर्माण की अड़चने दूर हो गई हैं। निगम ने लेबर अड्डा निर्माण के लिए दो स्थानों का चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया है।लगभग तीन करोड़ की परियोजना के तहत नगला मिर्जा एवं नगला भाऊ पर लेबर अड्डों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों में काम काज की तलाश में सार्वजनिक स्थानों एवं चौराहों पर खड़ा होने वाले श्रमिकों के लिए लेबर अड्डा कार्य योजना है। शासन द्वारा बीते सितंबर 2025 में इस आशय के निर्देश जारी किए थे। चौराहों पर खड़े होने वाले कांच,चूड़ी और निर्माण श्रमिकों के लिए लेबर अड्डा बनाने को पूर्व में जाटवपुरी चौराहा और नगला भाऊ क्षेत्र को चिन्हित किया गया। लेकिन जाटवपुरी चौराहा पर उपयुक्त व पर्याप्त स्थल उपलब्ध नहीं हो सका। निगम के संशोधित कार्ययोजना के तहत अब नगला मिर्जा के समीप वर्षों से बंद पड़े नलकूप वाले स्थान पर लेबर अड्डा बनाया जाएगा। वहीं नगला भाऊ स्थित औद्योगिक आस्थान में खाली भूमि पर लेबर अड्डा निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन




भवन में श्रमिकों को मिलेगा रियायती दर पर भोजन
प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत लेबर अड्डा का भवन दो मंजिला होगा। जहां श्रमिकों को रियायती दर पर भोजन की थाली,उठने-बैठने के लिए बेंच-कुर्सी और सर्दी, गर्मी बरसात से बचने के लिए हॉल निर्माण कराया जाएगा। यहां पर प्रसाधन से जुड़ी व्यवस्थाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लेबर अड्डा निर्माण के लिए निगम के जरिए भूमि चिन्हिकरण हो चुका है। प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। आवश्यक धनराशि जारी होते ही आगे कार्य पूर्ण कराया जाएगा। - यशवंत कुमार, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed