फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nisichar heen karahu mahi, bhuj uthaee pran keenh ...

निश्चर हीन करहु महं, भुज उठाइ प्रण कीन्ह ...

Mon, 26 Sep 2016 12:45 AM IST
Amar Uajla
Amar Uajla Updated Mon, 26 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 nisichar heen karahu mahi, bhuj uthaee pran keenh ...
निश्चर हीन करहु महं, भुज उठाइ प्रण कीन्ह ... - फोटो : Amar Ujala
यज्ञ की रक्षा को श्रीराम ने किया ताड़का, सुबाहु का वध
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला प्रांगण

उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से हुआ। श्री राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुआ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का डोला रामलीला मैदान में पहुंचा। यहां सबसे पहले ध्वजारोहण हुआ। इसके साथ रामलीला मंचन शुरू हुआ।
राक्षसों के आतंक से परेशान होकर मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे। मुनि ने राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम-लक्ष्मण को मांगा। दशरथ विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को मांगने से विचलित हो उठे, परंतु मुनि विश्वामिश्र की बात नहीं टाल सके। दशरथ ने राम-लक्ष्मण को गुरु के साथ जाने की आज्ञा दी। मुनि विश्वामित्र के साथ राम, लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा करने वन में पहुंचे। यज्ञ शुरू होते ही राक्षसों ने विघ्न डालना शुरू कर दिया। श्रीराम, लक्ष्मण ने बाधा डालने आए ताड़का, सुबाहु का वध कर दिया।
विज्ञापन

ताड़का, सुबाहु का वध होते ही पूरा रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला मंचन के बाद पात्रों की मैदान में आरती उतारी गई। आरती के बाद रथ वापस हुआ। सचिव आरपी सिंह यादव, उमेश यादव, पं. मुन्नालाल शास्त्री, पं. वेदप्रकाश शास्त्री, नीरज चतुर्वेदी, शुभम मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, डा. उपेंद्र शर्मा, मनोज यादव, अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला में आज
रामलीला महोत्सव में सोमवार को अहिल्या उद्धार, गंगा उत्पत्ति, जनकपुर आगमन, पुष्प वाटिका में जानकी का गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, राजाओं का मान मर्दन, लक्ष्मण, परशुराम संवाद की लीलाएं होंगी। लेबर कालोनी रामलीला में राम का जनकपुरी भ्रमण, पुष्प वाटिका में जानकी गौरी पूजन की लीला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed