फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nirvana Laddu offered to Lord Chandraprabhu, the eighth Tirthankar

Firozabad News: अष्टम तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का चढ़ाया निर्वाण लाडू

Sun, 26 Feb 2023 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Feb 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Nirvana Laddu offered to Lord Chandraprabhu, the eighth Tirthankar
अष्टम तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का चढ़ाया निर्वाण लाडू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा का ताल पर अष्टम तीर्थंकर चंद्रप्रभु भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निर्वाण लाडू विधिविधान से चढ़ाया गया। मंत्रों की ध्वनि से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की।
रविवार को श्रद्घालुओं ने लाडू बड़े धूमधाम के साथ मंदिर पर बड़े भक्ति भाव के साथ चढ़ाया। मंदिर में सुबह श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसमें प्रथम कलश का सौभाग्य रवि जैन को प्राप्त हुआ। द्वितीय कलश अमित जैन, तृतीय कलश आशीष जैन और सुविधि जैन ने चढ़ाया। तत्पश्चात शांतिधारा का सौभाग्य रवि जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद नित्य नियम पूजा बड़े भक्तिभाव के साथ की गई।
विज्ञापन

चंद्रप्रभु भगवान का निर्वाण लाडू सभी पीत वस्त्र पहने इंद्र-इंद्राणियों ने निर्वाणकांड की पूजा पढ़कर श्रीजी के समक्ष लाडू समर्पण किया। कार्यक्रम में राजेश जैन, राजेंद्र जैन, प्रभात जैन, सुधीर बाबू जैन, किशन जैन, राकेश, सोनू जैन, गौरव जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed