{"_id":"64973c0b298bca6a58069104","slug":"nine-complaints-came-in-police-station-sampoorna-samadhan-diwas-disposal-of-four-firozabad-news-c-170-1-sagr1026-73-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: थाना संंपूर्ण समाधान दिवस में आई नौ शिकायतें, चार का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: थाना संंपूर्ण समाधान दिवस में आई नौ शिकायतें, चार का निस्तारण
Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
टूंडला। थाना स्तर पर लगने वाले संपर्ण समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। टूंडला व पचोखरा थानों में कुल नौ शिकायतें आईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार ने थाना टूंडला में फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए थाना प्रभारी व संबंधित बीट दरोगाओं से कहा कि वे थाने शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लें। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा निस्तारण के लिए टीमें भेजी। संपूर्ण समाधान दिवस में पांच शिकायतें आई, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गाय। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम व पालिका टीम मौजूद रही।
थाना पचोखरा में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में चार शिकायतें आईं, जिनमें से एक मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान लेखपाल योगेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
थाना पचोखरा में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में चार शिकायतें आईं, जिनमें से एक मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान लेखपाल योगेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन