{"_id":"677828fb82c78ffddd0736a8","slug":"nhai-removed-encroachment-from-service-road-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-140168-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NHAI की कार्रवाई से हड़कंप: सर्विस रोड से उखाड़ फेंका अतिक्रमण, हवा में लटके खोखे...विरोध भी न आया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NHAI की कार्रवाई से हड़कंप: सर्विस रोड से उखाड़ फेंका अतिक्रमण, हवा में लटके खोखे...विरोध भी न आया काम
Sat, 04 Jan 2025 03:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:44 PM IST
सार
फिरोजाबाद हाईवे के सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने बड़ी कार्रवाई की। यहां से 30 खोखे उखाड़ फेंके। इस दौरान विरोध करने वालों की कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते अधिकारी।
- फोटो : अतिक्रमण हटवाते अधिकारी।
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड किनारे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई) के अधिकारियों ने प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाया। बुलडोजर की मदद से 30 खोखों को हटवाकर जब्त कर लिया गया। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त हो गए।
विज्ञापन
मैनपुरी चौराहे पर सर्विस रोड किनारे काफी संख्या में लोग लकड़ी एवं लोहे से बने हुए खोखों को रखकर दुकान संचालित कर रहे थे। जिन्होंने अतिक्रमण कर लिया था। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत होने के बाद एनएचएआई के रोड वेकर (आरओडब्ल्यू) की टीम हरकत में आई। एनएचएआई आगरा से आए घटना प्रबंधक ओमप्रकाश मीणा एवं उनकी टीम ने तहसील एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से मैनपुरी चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई की टीम ने बुलडोजर की मदद से सर्विस रोड किनारे रखे हुए खोखों को हटवाकर उन्हें जब्त करवा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि पहले भी कई बार शिकायत की गई थी। इसके चलते इन सभी लोगों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया था, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके चलते विभाग से मिले आदेशों के आधार पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस पूरे अभियान में 30 खोखों को हटवाकर सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है।