फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ngt,ttz,air pollution,NGT firozbad,air polution monitoring system

तीसरी आंख करेगी फिरोजाबाद की आवोहवा की निगरानी

Tue, 13 Jul 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
ngt,ttz,air pollution,NGT firozbad,air polution monitoring system
फिरोजाबाद। टीटीजेड क्षेत्र फिरोजाबाद की हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की मात्रा व उनकी पहचान करने के लिए एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम का मंगलवार ट्रायल किया गया। सिस्टम ने वायु में घुलनशील तत्वों का विवरण देना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में वायु गुणवत्ता में सुधार एवं हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की पहचान के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली द्वारा फिरोजाबाद में पांच स्थानों पर एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। अत्याधुनिक सिस्टम के जरिए हवा में घुलनशील पीएम-10,पीएम-2.5 के अलावा हवा प्रदूषित करने वाले एसओ-2,नौक्स, कार्बन डाई ऑक्साइड, अमोनिया, ओजोन एवं नाइट्रोजन सल्फाइड जैसे हानिकारक तत्वों की मात्रा मापन व उनकी मात्रा की गणना कर आंकडे़ सीपीसीबी को भेजेगा।
विज्ञापन

तहसील सदर पर स्थापित एक सिस्टम का मंगलवार को ट्रायल किया गया। स्थानीय पीसीबी अफसरों, कंपनी तकनीशियनों एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आगरा मंडल के अफसरों की निगरानी में हुए ट्रायल के दौरान सिस्टम ने हवा में घुलनशील तत्वों के आंकडे़ देना शुरू कर दिया। ट्रायल के दौरान स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में तैनात अवर अभियंता जेपी सिंह, स्वाम कंपनी के अभियंता विनोद यादव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आगरा मंडल के प्रभारी कमल कुमार एवं सिस्टम इंचार्ज शिवप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलोमीटर के दायरे तक की जांच होगी सुलभ: विनोद
स्वाम कंपनी के अभियंता विनोद यादव ने बताया कि स्थापित एयर क्वालिटी मॉनीटिंग सिस्टम अत्याधुनिक तकनीकी युक्त है। यह पांच किलोमीटर की परिधि में हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की पहचान करने की क्षमता है। हवा में घुलनशील तत्वों के आंकड़ों को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से सीधे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली को फॉरवर्ड करेगा।

-सिस्टम स्थापना का मूल उद्देश्य फिरोजाबाद की हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी रोकथाम करना है। अभी ट्रायल हुआ है। आगे की कार्रवाई र्यवाही स्थानीय अधिकारियों के निर्देशन में होगी।
कमल कुमार, इंचार्ज, प्रदूूषण नियंत्रण बोर्ड, आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed