फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   New Sivangr robbery of millions

न्यू शिवनगर में लाखों की डकैती

Fri, 16 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 16 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
New Sivangr robbery of millions
नगर की नई आबादी वाले मोहल्ला न्यू शिव नगर में गुरुवार मध्य रात्रि एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने  परिवारीजनों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। लगभग आधा घंटे तक बदमाश घर के कोने-कोने को खंगालते रहे। वारदात करने के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

  न्यू शिवनगर निवासी बागेश्वरी देवी पत्नी स्व. रामवचन अपने तीन बेटों दीपक, दिलीप, राजकुमार और बहुओं के साथ रहती हैं। गुरुवार रात डेढ़ बजे करीब पूरा परिवार गहरी नींद में था। तभी एक दर्जन सशस्त्र बदमाश घर के बगल में निर्माणाधीन मकान की छत से होते हुए उनकी छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। बदमाश घर की गैलरी से होते एक कमरे में घुस गए। यहां बागेश्वरी के बेटे दीपक की 10 वर्षीय बेटी को बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद  बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए पूरे परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने बेखौफ होकर पूरे घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली और घर की अलमारी  से लेकर रखे सूटकेस और बैगों को खंगाला। लगभग आधा घंटा तक बदमाशों ने पूरे घर में लूट की। बदमाश तीनों भाइयों दीपक, दिलीप और राजकुमार के कमरों से करीब पांच लाख के आभूषण, 50 हजार रुपये की नकदी और सभी के  मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गये। वारदात के बाद बदमाश परिवारीजनों को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दीपक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस  ने बदमाशों की तलाश की, किंतु बदमाशों का कहीं पता न चला।
विज्ञापन




नई उम्र के थे सभी पिस्टलधारी बदमाश
टूंडला (ब्यूरो)। दीपक ने बताया कि सभी बदमाश नई उम्र के थे। उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की थी। सभी  बदमाश जींस और टी-शर्ट पहने थे। साथ ही सभी के हाथों में ग्लव्स थे। सभी के पास पिस्टल के अलावा बड़े चाकू थे। हथियारों को लहराते हुए बार-बार गोली मारने की धमकियां दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed