फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Network Engineer from Pachokhra Dies After Falling from Mobile Tower in Noida

Firozabad News: नोएडा में मोबाइल टावर से गिरकर पचोखरा के नेटवर्क इंजीनियर की मौत

Sun, 31 May 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 31 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Network Engineer from Pachokhra Dies After Falling from Mobile Tower in Noida
पचोखरा (फिरोजाबाद)। नोएडा में मोबाइल टॉवर पर कार्य के दौरान सेफ्टी लॉक टूटने से हुए दर्दनाक हादसे में पचोखरा क्षेत्र के गांव धर्मपुर के नेटवर्क इंजीनियर की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव धर्मपुर थाना पचोखरा निवासी शांतनु सिंह एक निजी दूरसंचार कंपनी में नेटवर्क इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वह मोबाइल नेटवर्क की तकनीकी समस्या दूर करने के लिए अपनी टीम के साथ नोएडा क्षेत्र में पहुंचे थे। जांच के दौरान वह करीब 190 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़े थे। इस दौरान अचानक उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, शांतनु पिछले चार वर्षों से कंपनी में कार्यरत था। वह 25 मई को छुट्टी पर गांव आए थे और 27 मई को वापस ड्यूटी पर लौटे थे। अगले ही दिन यह हादसा हो गया। शांतनु चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में दो बड़े भाई और एक बड़ी बहन हैं। वह अभी अविवाहित था। परिजन ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शांतनु की नियमित ड्यूटी बुलंदशहर और मेरठ क्षेत्र में थी। ऐसे में उन्हें अचानक नोएडा भेजे जाने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed