फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Neighbor molests innocent child by luring them with pasta.

Firozabad News: मासूम को पास्ता का लालच देकर पड़ोसी ने की छेड़खानी

Sat, 13 Jun 2026 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Jun 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Neighbor molests innocent child by luring them with pasta.
पचोखरा। थाना रजावली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने पास्ता खिलाने का लालच देकर पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता के अनुसार, शनिवार सुबह उनकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसे अकेला देख पास्ता खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ घिनौनी हरकत की। आरोपी के चंगुल से छूटकर रोती हुई घर पहुंची मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर बृजकिशोर ने बताया कि आरोपी पेशे से मजदूर है और उसकी दो विवाहित बेटियां भी हैं। वारदात के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed