फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NCRMU office accused of threatening officials

Firozabad News: एनसीआरएमयू कार्यालय पर पदाधिकारियों को धमकी देने का आरोप

Fri, 23 Jan 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
NCRMU office accused of threatening officials
111, टूंडला के रेलवे अस्पताल में डिप्टी सीटीएम को ज्ञापन देते एनसीआरएमयू के पदा​धिकारीसंंगठन - फोटो : संवाद
टूंडला। रेलवे अस्पताल में तैनात संविदा डॉक्टर की अभद्रता के बाद अब डाॅक्टर और उसके साथियों द्वारा एनसीआरएमयू यूनियन कार्यालय पर पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। इसके साथ ही डिप्टी सीटीएम को डॉक्टर को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों को आरोप है कि बुधवार रात्रि 9:30 बजे करीब जब कार्यालय में बैठक चल रही थी, तभी डॉक्टर रोहित चक व 8-10 अज्ञात युववों ने कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज की। जब तक उन्होंने पुलिस को बुलाया उक्त लोग धमकी देते हुए भाग गए। इस घटना से यूनियन पदाधिकारियों में रोष छा गया तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके साथ डॉक्टर रोहित चक को तत्काल सेवा से निष्कासित किए जाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, रेल कर्मियों और उनके परिवारों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किए जाने की मांग करते हुए डिप्टी सीटीएम अमित आनंद को ज्ञापन दिया। साथ ही यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए विवश होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह, नाहर सिंह मीना आदि सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में डॉ रोहित चक ने बताया कि उनके ऊपर लगाए सभी आरोप निराधार हैं। यूनियन पदाधिकारी अपना दबदबा बनाने के लिए इस तरह के मनगड़ंत आरोप लगा रहे हैं। मामला मात्र यूनियन के एक पदाधिकारी के पुत्र को बिना अस्पताल की किताब के दवा न देने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed