{"_id":"62c09944ed927a3d012aee97","slug":"natural-gas-firozabad-news-agr538864928","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़े नेचुरल गैस के दाम, कांच कारोबारियों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़े नेचुरल गैस के दाम, कांच कारोबारियों को झटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर बढ़े नेचुरल गैस के दाम, कांच कारोबारियों को झटका
- मंदी के हालातों से जूझ रही कांच चूड़ी और माउथ ब्लोइंग इंडस्ट्रीज की दिक्कतें बढे़गी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आफ सीजन में सुस्त कारोबारी हालतों को झेल रही शहर की माउथ ब्लोइंग और चूड़ी इकाईयों को गेल इंडिया ने फिर से जोरदार झटका दिया। माह जून के द्वितीय पखवाड़ा के गैस बिल में साढे़ चार रुपये प्रति घन मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को जारी गेल इंडिया ने 36.50 प्रति घन मीटर की दर से गैस बिल जारी किये है।
मई से जुलाई तक कांच गिफ्ट आयटम बनाने वाली माउथ ब्लोइंग इकाईयों और कांच चूड़ी कारखानों में कारोबारी हालत सुस्त रहते हैं। शादी- सहालग नहीं होने एवं वर्षाकाल में कांच आइटम की डिमांड कम होती है। ऐसे में मंदी की हालतों से जूझ रहीं शहर की माउथ ब्लोइंग कांच इकाईयों एवं कांच चूड़ी निर्माता कारखानों में मंदी का आलम है। वहीं शुक्रवार को गेल इंडिया की ओर से जून माह के द्वितीय पखवाड़ा के गैस बिल जारी किए गये । द्वितीय पखवाड़ा के गैस बिल में चार रुपये 50 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ प्रति घन मीटर 36.50 रुपये की दर निर्धारित की गई है। जानकारों के अनुसार गेल इंडिया ने इससे पूर्व 32.17 रुपये प्रति घन मीटर की दर से गैस बिल जारी किये थे। प्रमुख कांच उद्यमी अभिषेक मित्तल चंचल के मुताबिक मंदी के हालातों में गैस बिल की बढ़ोत्तरी से कांच उद्योग जगत की दुश्वारियां गहराएंगी।