{"_id":"625efdddea6ff07dd03c5511","slug":"natural-gas-firozabad-news-agr530814394","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेचुरल गैस के दाम 11.16 रुपये प्रति घनमीटर बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेचुरल गैस के दाम 11.16 रुपये प्रति घनमीटर बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेचुरल गैस के दाम 11.16 रुपये प्रति घनमीटर बढ़े
- गेल ने 28.66 रुपये के हिसाब जारी किये अप्रैल के प्रथम पखवाड़े के बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कांच और चूड़ी कारखानों में फुंकने वाली नेचुरल गैस के दामों में एक बार फिर बढ़ गए हैं। गेल द्वारा जारी अप्रैल के प्रथम पखवाड़े के बिल में 11.16 रुपये प्रति घनमीटर की बढ़ोतरी की गई है। कारखानेदारों की मानें तो नेचुरल गैस के दामों में एक साथ 11 रुपये से ज्यादा की वृद्धि से कांच एवं चूड़ी इकाइयों पर फिर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही बेतहासा बढ़ोतरी का असर फिरोजाबाद के कांच व चूड़ी इकाइयों में खपने वाली नेचुरल गैस की दरों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा मंगलवार को कांच व चूड़ी इकाइयों को अप्रैल के प्रथम पखवाड़े के गैस बिल जारी कर दिए। एक से 15 अप्रैल तक के बिल में गैस के दाम 28 रुपये 66 पैसे प्रति घनमीटर के हिसाब से जारी किए गए हैं। यह गत मार्च माह के द्वितीय पखवाड़े के बिल से प्रति घनमीटर 11.16 रुपये ज्यादा है। मार्च माह के द्वितीय बिल प्रति घनमीटर 17.50 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब से जारी किये गये थे। चूड़ी कारखानेदारों के संगठन द ग्लास सिंडिकेट के चैयरमेन हनुमान प्रसाद गर्ग के मुताबिक नेचुरल गैस के दामों में बढ़ोतरी से चूड़ी उद्योग पर महंगाई का बोझ बढ़ना तय है। वहीं द इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं माउथ ब्लोइंग इकाई संचालक अभिषेक मित्तल चंचल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों के हालतों को देखते हुए नेचुरल गैस की दरें अभी और बढ़ने की संभावना है।