फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Narcotics Lucknow team took one accused on remand

नारकोटिक्स लखनऊ की टीम ने एक आरोपी को 7 दिन की रिमांड पर लिया

Tue, 01 Mar 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Narcotics Lucknow team took one accused on remand
शिकोहाबाद। एसओजी और थाना पुलिस ने 4 नवंबर को चेकिंग के दौरान 453 किलो ग्राम गांजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। विवेचना में कुछ अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए। इसमें से एक यशपाल सिंह निवासी अलीगढ़ भी था। उसने गत दिवस जनपद न्यायालय में सरेंडर कर दिया। रविवार को नारकोटिक्स लखनऊ की टीम ने आरोपी को 7 दिन की रिमांड पर लिया। सोमवार को टीम उसे जनपद के कई स्थानों पर ले गई और सायंकाल अस्पताल में मेडिकल कराकर अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में पकड़े गये गांजे की जांच नारकोटिक्स विभाग लखनऊ कर रहा है। जब विभाग को जानकारी हुई कि साढ़े चार कुंतल गांजा पकड़े जाने के मामले में आरोपी यशपाल द्वारा न्यायालय में सरेंडर किया है। इसके बाद नारकोटिक्स विभाग सक्रिय हो गया और उसने कोतवाली प्रभारी उदयवीर से संपर्क कर आरोपी की कस्टडी रिमांड लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने आरोपी यशपाल को सात दिन की कस्टडी रिमांड दे दी। टीम के साथ आए ब्रजेश कुमार ने बताया कि हाई लेवल मामला है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया आरोपी यशपाल को नारकोटिक्स विभाग की टीम अपने साथ लखनऊ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed