{"_id":"6859997a20f1eea40602663a","slug":"nandi-died-due-to-electric-current-in-the-electric-pole-people-protested-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-150968-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विद्युत पोल में करंट आने से नंदी की मरा, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विद्युत पोल में करंट आने से नंदी की मरा, लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 23 Jun 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
तिलक नगर में विद्युत करंट से सांड की हुई मौत के बाद पहुंचे जेई।
फिरोजाबाद। बारिश के बाद तिलक नगर स्थित एक विद्युत पोल में करंट आ जाने से एक नंदी की मौत हो गई। जिस समय नंदी को करंट लगा, उस समय गली में बारिश का पानी भरा हुआ था। करंट न फैल जाए, इस डर से आसपास खड़े लोग घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगे। हादसे के बाद लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नंदी को हटवाया गया। इस दौरान तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। नंदी का शव हटवाने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी।
यह मामला दोपहर करीब 12 बजे का है। तेज बारिश के चलते तिलक नगर की गलियों में जलभराव हो गया था। इसी दौरान एक नंदी विद्युत पोल के पास से गुजर रहा था कि पोल में करंट आने के चलते वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही ढेर हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्युत विभाग को दी। मौके पर जेई बबलू गौतम पहुंचे और आपूर्ति बंद कराई। तीन घंटे तक क्षेत्र की सप्लाई बंद रही। लोगों में विभाग की लापरवाही को लेकर खासा आक्रोश रहा।
जेई बबलू गौतम ने बताया कि स्ट्रीट लाइट का तार बारिश के पानी में भीग गया था, जिससे पोल में करंट आ गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में विद्युत पोल और खुले तारों से दूरी बनाए रखें।