फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   namaz

जामा मस्जिद में 122 लोगों ने अदा की जुमा की नमाज

Sat, 17 Oct 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
namaz
सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में जुम्मा की नमाज के दौरान मुख्य गेट पर सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शासन की नई गाइड लाइन जारी होने के बाद सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद, सहित शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह एवं सीओ सिटी हरिमोहन सिंह पुलिस बल के साथ बाजार में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने 15 अक्तूबर से नई गाइड लाइन जारी की है। मस्जिद में अगर ठीक जगह है तो दो सौ तक नमाज अदा कर सकते हैं। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह एवं सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने इसकी जानकारी एक दिन पूर्व ही सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के साथ ही प्रमुख मौलानाओं को दे दी थी।
विज्ञापन

नमाज शुरू होने से पूर्व जामा मस्जिद के सेक्रेटरी जमील नासिर अबरारी और करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां नमाजियों से मास्क लगान और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील करते नजर आए। जामा मस्जिद में 122 लोगों ने नमाज अदा की। मौलाना अशरफ अलीम ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अल्लाह ताअला से कोरोना संक्रमण को खत्म करने तथा मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। मौलाना अहमद अलीम, हाफिज शादाब, सगीर खान,इमरान,पुलिस एलआईयू इंटेलिजेंस के अधिकारी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। नमाज को ध्यान में रखते हुए सीओ सिटी हरिमोहन सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह बाजार में राउंड लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed