फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nala safai

सर्कुलर रोड मुख्य नाले की पुलिया की गई साफ

Sat, 06 Jun 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
nala safai
फिरोजाबाद। शहर के मुख्य सर्कुलर रोड नाले पर पिछले कई दिनों से सफाई काम में जुटी नाला गैंग की टीम ने पुलिया की सफाई का कार्य किया। पुलिया की सफाई का कार्य काफी अचड़न भरा था। गुफानुमा इस पुलिया के अंदर जाकर सफाई कर्मचारी सफाई करते नजर आए। पुलिया के आसपास ट्रांसफारमर रखे होने के कारण बिजली का शट डाउन भी लेना पडा। नगर आयुक्त विजय कुमार ने मौके पर जाकर सफाई कार्य की स्थिति देखी। कोरोना संक्रमण काल में भी मुस्तैदी के साथ काम में जुटे कर्मचारियों का हौंसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन

पिछले दिनों अमर उजाला ने शहर के चोक नालों और नालों सफाई को लेकर अभियान शुरू किया था। शहर के मुख्य नाले की स्थिति भी प्रमुखता से प्रकाशित की थी। क्षेत्र के लोगों ने पुलिया की सफाई पर विशेष जोर दिया था। महापौर कुमार नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय पिछले कई दिनों से नगर निगम की नाला गैंग शहर के मुख्य सर्कुलर रोड नाले पर काम कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को चोकीगेट चौराहे पर नाले की पुलिया की सफाई की गई। पुलिया की सफाई का काम काफी मुश्किल था। पुलिया से सटा नाला जगह-जगह पटा हुआ है इसकी सफाई में भी अड़चन आयी। पार्षद हरिओम वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पुलिया के पास रखे ट्रांसफारमरों के कारण बिजली का शटडाउन लेना पडा। नगर आयुक्त विजय कुमार ने मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई में जुटे 113 कर्मचारी
जेडएसओ दलवीर सिंह ने बताया कि नाले की सफाई में 113 सफाई कर्मचारी, तीन जेसीबी मशीन, एक पोकलेन, चार माजदा, चार ट्रैक्टर, दो टैंकर, म़डपंप और तीन ट्राली सफाई में लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed