{"_id":"5ed68d868ebc3e907b73f59f","slug":"nala-gandagi-firozabad-news-agr444479760","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने मुख्य नाले की सफाई कराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कुलर रोड नाले की बंधा लगा कर की जा रही तलीझाड़ सफाई।
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। शहर के चोक नालों को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान नगर निगम ने नाले की सफाई में तेजी लाते हुए शहर के मुख्य नालों की सफाई का कार्य शुरू कराया दिया है। शहर के मुख्य सर्कुलर रोड नाले की सफाई का काम नगर निगम की नाला गैंग इन दिनों कर रही है। इस मुख्य नाले से शहर के सैकड़ों मोहल्ले जुडे़ हैं। नाले पर बंधा लगा कर सफाई का काम नगर निगम ने 27 मई से शुरू किया है। पिछले दिनों बारिश के कारण व्यवधान आया था। अब निगम ने फिर से इस मुख्य नाले की सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन
शहर के मुख्य नाले बारिश के पहले साफ करने के लिए नगर निगम ने एक मार्च को नाला गैंग बना दिया था। नाले की सफाई ठीक से शुरू नहीं हो पाई कि कोरोना वायरस की जंग से नगर निगम जूझने लगा। इससे नाला सफाई का काम भी प्रभावित हुआ। इस बीच अमर उजाला ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। शहर के प्रमुख नालों की स्थिति को उजागर किया। कोरोना आपदा के बीच शहर की सफाई के साथ-साथ नालों की सफाई कार्य पर महापौर नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देश में टीम जुट गई। नगर निगम का फोकस भी मुख्य नालों की सफाई पर केंद्रित हुआ। नगर आयुक्त विजय कुमार और महापौर नूतन राठौर ने स्वयं नाला सफाई कार्य को मौके पर जाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।