फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nagla Pcia lodged in the road

नगला पचिया में धंस गई सड़क

Mon, 07 Dec 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Nagla Pcia lodged in the road
नगला पचिया में विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही सड़क बनने के साथ ही जगह-जगह से धंस गई। क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट  निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच करने पहुंचे। यहां शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन

विकास  प्राधिकरण द्वारा नगला पचिया में लाखों की धनराशि से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री  का प्रयोग किए जाने से सड़क बनने के साथ ही जगह-जगह से धंस गई। घटिया निर्माण के संबंध में क्षेत्रीय जनता ने सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह से  शिकायत की थी। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि इंटरलॉकिंग के नीचे एलसी में सीमेंट काफी घटिया क्वालिटी का बिछाया गया है। जिसके कारण सड़क जगह-जगह धंस रही है। ठेकेदार द्वारा सड़क पर रोलर भी नहीं चलवाया गया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार  को पूरी सड़क उखाड़ कर मानक के अनुसार पुन: सड़क निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी यदि मानक अनुसार 15 दिन में सड़क निर्माण नहीं किया गया तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। मौके पर विकास प्राधिकरण व नगर निगम के जेई भी  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed