फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nagla Khangar police station revealed the theft after two and a half months

Firozabad News: ढाई माह बाद नगला खंगर थाना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

Tue, 17 Jan 2023 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nagla Khangar police station revealed the theft after two and a half months
थाना नगला खंगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भेजा जेल - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को नगला खंगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोरों के पास से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए है। चोरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिरसागंज कमलेश सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों द्वारा एक अक्तूबर को कप्तान सिंह निवासी सलैमपुर कर्खा नगला खंगर के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तब से पुलिस को चोरों की तलाश थी। जिनको सोमवार रात गदोखर अंडर पास के पास से गिरफ्तार किया। घटना को चोरों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब कप्तान सिंह गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सुनने को परिवार के साथ गए थे। पकड़े गए चोरों के नाम विजय कुमार निवासी मोहल्ला खेमगंज गिहार कालोनी सिरसागंज, अनिल यादव, कृष्णा माहौर व अरविंद पुत्र नारायण सिह निवासी गांव सूरजपुर दुगमई सिरसागंज हैं।
विज्ञापन

सीओ सिरसागंज कमलेश सिंह ने बताया कि कप्तान सिंह के घर के पास अनिल तंदूर का काम करता था। अनिल ने विजय गिहार जो इनके साथ पूर्व में तंदूर का काम कर चुका था उसको बुलाकर बताया कि परिवार के सभी लोग दोपहर में कथा सुनने के लिए चले जाते है उस समय अच्छा मौका है घर से चोरी करके आराम से निकल जाएंगे। इस पर कल्लू और उसके साथ तंदूर पर काम कर रहे अरविंद और उसके लड़के कृष्णा माहौर व विजय ने योजना के तहत चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने अनिल और विजय गिहार घर के अंदर गए और अरविंद व कृष्णा घर के बाहर निगरानी में रहे थे। पुलिस ने चोरों के पास से दो जंजीर, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, दो चूड़ी (एक साबुत व एक टूटी), एक करधनी और दो जोड़ी पायल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed