फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nageshwar Dham of Sirsaganj will become the center of cultural philosophy.

Firozabad News: सिरसागंज का नागेश्वर धाम बनेगा संस्कृति दर्शन का केंद्र

Fri, 01 Sep 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Nageshwar Dham of Sirsaganj will become the center of cultural philosophy.
सिरसागंज। नगर सिरसागंज के अरांव रोड पर पुरानी तहसील पर स्थित नागेश्वर मंदिर को नागेश्वरम धाम के रूप में विकसित कर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।। इस धाम में ग्लो गार्डन, आधुनिक फव्वारे, बच्चों के खेलने का पार्क और ओपन जिम, मनोरंजन के साधनों की सुविधा होगी। इस निर्माण पर लगभग साढे चार करोड़ की लागत आएगी। संस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास से नागेश्वरम धाम का जल्द विकास होगा। निर्माण के लिए सरकार द्वारा पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। सिरसागंज के अरांव रोड पर सिंचाई विभाग की भूमि पर अस्थाई रूप से तहसील का संचालन किया जा रहा था। इस जगह पर प्राचीन नागेश्वरम मंदिर स्थित है। यहां संस्कृति और पर्यटन के विकास की संभावनाओं को देखते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से इस योजना को बजट में गंभीरता से लिया गया। पूरे विकास कार्य पर साढे चार करोड़ की लागत अनुमानित की गई।
विज्ञापन

इसके तहत पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ 89 लाख रुपये जारी कर दिए गए है। पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि एवं फ़िरोज़ाबाद जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धाम को नियोजित रूप से विकसित किया जाएगा। जिसमें भारत दर्शन से प्रेरित धातु की मूर्तियां, फव्वारे व ग्लो गार्डन, इस धाम की सुंदरता को बढ़ाएंगे तो वहीं बच्चों के खेलने का मैदान, ओपन जिम, मनोरंजन के साधन व कैफेटेरिया पर्यटकों को लुभायेंगे। पार्क में जॉगिंग-वाकिंग सहित अन्य सुविधाओं को सभी उम्र के लोगों के लिए डिजायन किया जाएगा। वनस्पति उद्यान का निर्माण होगा, जिसमें औषधीय व सुगंधित पौधे होंगे। पूरे पार्क के भ्रमण से अभिनव भारत की झलक दिखाई देगी। जिसमें संस्कृतिक के साथ प्रकृति का सामांजस्य नजर आएगा। सरकार की ओर से पहली किश्त जारी करने के साथ इस धाम का नक़्शा भी जारी कर दिया गया है जो कि लोगों को खूब भा रहा है। जल्द ही इस योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा, जिसके बाद पर्यटन गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed