फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nagar Kirtan on January 20 to mark the birth anniversary of Guru Gobind Singh

Firozabad News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन 20 जनवरी को

Sat, 17 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 17 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan on January 20 to mark the birth anniversary of Guru Gobind Singh
नगर कीर्तन के संबंध में जानकारी देते गुरुद्वारा कमेटी के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : नगर कीर्तन के संबंध में जानकारी देते गुरुद्वारा कमेटी के पदा​धिकारी। संवाद
फिरोजाबाद। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर कीर्तन 20 जनवरी मंगलवार को आयोजित होगा। नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब, स्टेशन रोड से किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधान हरवंश सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह लगभग 11 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, सुभाष तिराहा, सर्विस रोड एएसपी ऑफिस रोड, आर्य नगर, गांधी नगर चौराहा, जलेसर रोड सेंट्रल चौराहा होते हुए आगरा रोड से पुनः गुरुद्वारा स्टेशन रोड पहुंचेगा, जहां शाम लगभग 7 बजे नगर कीर्तन का समापन होगा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में आगरा की प्रसिद्ध गतका पार्टी के साथ ही टूंडला, इटावा एवं शिकोहाबाद की संगत शामिल होगी। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह के आशीर्वाद से संपन्न होगा। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नगर कीर्तन में सहभागिता करें एवं आयोजन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में कुलजीत सिंह, गुरुचरन सिंह बग्गा, अमरजीत सिंह, मल्होत्रा, सोनू, अमन, गगनदी, हनी मल्होत्रा, लकी मल्होत्रा, अनुदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed